NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

महिला मोर्चा ने SP को रक्षा सूत्र बांधकर जवानों के लिये राखियां भेजी

 

एएसपी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों को भी रक्षा सूत्र बांधा


धमतरी।प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भारतीय जनता पार्टी जिला महिला मोर्चा द्वारा नक्सली क्षेत्र में तैनात जांबाज सैनिकों के लिए रक्षा सूत्र राखी के साथ मिश्री एवं तिलक चावल भेजा गया। नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र में तैनात जांबाज सैनिक ऐसे स्थान में रहते हैं जहां सूर्य की किरणें भी पहुंचना मुश्किल होता है घने जंगल में रहकर अपने क्षेत्र एवं राज्य के व्यक्ति एवं सभी लोगों की सुरक्षा करते हैं।


मंगलवार को महिला मोर्चा के पदाधिकारी, सदस्य पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी भावना पांडे को रक्षा सूत्र बांधा। इस दौरान नगरी,बोरई, राजनांदगांव, दंतेवाड़ा, बीजापुर जैसा नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे जगहों में सीआरपीएफ, पुलिस एवं अन्य जवानों को राखी भेजी गई। पदाधिकारियों ने बताया कि जब हम अपने घरों में आराम करते रहते हैं तब ये जवान हमारी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालते हैं। अपने परिवार से दूर कोई पंजाब, उत्तर प्रदेश,बिहार, झारखंड जैसे  अन्य राज्यों से आते हैं। ऐसे पावन पर्व पर जब सभी बहनें अपने भाइयों की कलाई  राखी में राखी बांधती है तब यह जंगल में हमारी सुरक्षा के लिए तैनात रहते हैं। उस वक्त घने जंगलों में उनकी बहनें उन तक नहीं पहुंच पाती। 


ऐसे समय में भाजपा जिला महिला मोर्चा धमतरी की बहने उनकी कलाई सूनी  ना रहे उसके लिए रक्षा सूत्र राखी भेजते हैं।यह संदेश भी भेजती है कि आप लोग नक्सलियों से हमारी रक्षा करते हो अपने परिवार से दूर घने जंगलों में जहां पानी की भी व्यवस्था नहीं रहती है, सोने का ठिकाना भी नहीं रहता है, जहां जानवरों और पक्षियों का वास रहता है ऐसी स्थिति में आपकी बहने आप तक नहीं पहुंच पाती है। इसलिए लगभग 22 वर्षों से लगातार आप राखी भेज रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने की कोशिश कर रही है और लगभग नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर लिया है।अभी भी कुछ क्षेत्रों में कैंप लगाकर र रहे हैं। यह रक्षा सूत्र आपके पास भेज रहे हैं।


सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक भावना पांडे, एडिशनल एसपी,स्टेनो एवं अन्य अधिकारियों की कलाइयों में रक्षा सूत्र बांधा गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री पार्वती वाधवानी, बिथीका विश्वास,अनीता यादव, प्रियंका सिन्हा,अर्चना चौबे, कल्पना रणसिंह, सरला जैन के द्वारा विजय का तिलक लगाया गया उसके पश्चात उसके हाथों में रक्षा सूत्र बांधकर उनका मुंह मीठा कराया गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी द्वारा नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर भारतीय जनता जिला महिला मोर्चा कौशल्या देवांगन, रितिका यादव, अनीता अग्रवाल, नम्रता पवार,ईश्वरी पटवा, नीलू त्रिवेदी, अनीता सोनकर, पूजा कुंजम, संतोषी साहू, संगीता जगताप, सीमा चौबे, रुक्मणी सोनकर, नीलू रजक, चित्रलेखा निर्मलकर, रेखा शांडिल्य, चंद्रभागा साहू, भारती साहू,आशा लोधी, विभा चंद्राकर, मोनिका देवांगन, गीता शर्मा,  सतोषी साहू महिला मोर्चा की अन्य सदस्य मौजूद रही।




 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ