NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

नंगरानाला जंगल में सजी थी जुए की महफिल,पुलिस ने दबिश देकर 1.43 लाख रूपये का माल जब्त किया,5 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

 



जुआरियों पर नगरी पुलिस का शिकंजा,नगदी, 7 मोबाइल और 4 मोटरसाइकिल जब्त

धमतरी। थाना नगरी पुलिस ने नंगरानाला जंगल के अंदर जुआ खेल रहे 5 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उन्हें मौके से गिरफ्तार किया।

पुलिस को सूचना मिली कि नंगरानाला जंगल के अंदर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर नगरी पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां आरोपी जुआ खेलते हुए पाए गए। पुलिस ने मौके से 52 पत्ती ताश, नगदी रकम 16,000रूपये, 7 नग मोबाइल फोन कीमती लगभग 27,000 रूपये तथा 4 मोटरसाइकिल कीमती लगभग 1लाख रूपये, कुल 1,43,000 रूपये का मशरूका जब्त किया।


▪️मामले में आरोपी भानेंद्र कुमार साहू पिता रमेश कुमार साहू उम्र 21 वर्ष, दिनेश तिवारी पिता राम प्रसाद तिवारी उम्र 55 वर्ष, राजकुमार भारद्वाज पिता स्व. जगन्नाथ भारद्वाज उम्र 54 वर्ष, प्रकाश नेताम पिता जोहन नेताम उम्र 40 वर्ष एवं संदीप छत्तर पिता स्व. रविशंकर छत्तर उम्र 45 वर्ष, सभी निवासी नगरी, थाना नगरी, जिला धमतरी को गिरफ्तार किया गया।आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 64/2026, धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ