NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

SP भावना पांडेय ने रक्षित केन्द्र में ली जनरल परेड,पुलिस बल की कार्यक्षमता, अनुशासन एवं तत्परता बनाए रखने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


परेड के पश्चात एसपी ने एमटी शाखा का किया निरीक्षण, शासकीय वाहनों के रख-रखाव एवं संचालन व्यवस्था का लिया जायजा


धमतरी।पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने शुक्रवार को रक्षित केन्द्र धमतरी में जनरल परेड ली। इस दौरान उन्होंने परेड में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों के टर्नआउट, वेशभूषा, अनुशासन एवं परेड की कार्यवाही का निरीक्षण किया।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल की शारीरिक दक्षता एवं अनुशासन को पुलिसिंग की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए सभी अधिकारी-कर्मचारियों को कर्तव्य के प्रति सजग, सतर्क एवं सदैव तत्पर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन के साथ बेहतर व्यवहार, टीम भावना एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।


परेड के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने एमटी शाखा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शाखा में उपलब्ध शासकीय वाहनों की स्थिति, रख-रखाव, दस्तावेज एवं संचालन व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने वाहनों की नियमित देखभाल, समय-समय पर तकनीकी जांच एवं आवश्यकता अनुसार मरम्मत सुनिश्चित करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अनुशासित एवं दक्ष पुलिस बल के साथ संसाधनों का बेहतर प्रबंधन पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाता है। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को टीम भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।



जनरल परेड के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  डी.सी. पटेल, एसडीओपी कुरूद रागिनी मिश्रा, डीएसपी भानू प्रताप चंद्राकर, एसडीओपी नगरी विपिन रंगारी, रक्षित निरीक्षक विपुल आनंद जांगड़े सहित जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी तथा पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ