NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

ज्वेलरी रिपेयरिंग दुकान में चोरी के मामले में सदर निवासी युवक सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, खरीददार की तलाश..

 



चोरी की चांदी बेचने ग्राहक तलाश रहे थे आरोपी, मुखबिर की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

धमतरी। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने ज्वेलरी रिपेयरिंग दुकान का शटर तोड़कर नकबजनी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 87,000 रूपये मूल्य के चांदी के गलाए हुए टुकड़े, 3 मोबाइल फोन एवं एक एक्टिवा स्कूटी जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। प्रकरण में चोरी के सोने के टुकड़े की बिक्री से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।



प्रार्थी राजेन्द्र सोनी ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सेठिया ज्वेलर्स के सामने स्थित उनकी सोने-चांदी की रिपेयरिंग दुकान में 11.10.2026 की रात्रि से 12.10.2026 की सुबह के मध्य अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर प्रवेश किया तथा दुकान में रखे लगभग 9 ग्राम गलाए हुए सोने के टुकड़े, करीब 500 ग्राम गलाए हुए चांदी के टुकड़े एवं 6,500रूपये नगद नगद चोरी कर लिए।प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में धारा 331(4), 305(ए) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

चांदी बेचने की फिराक में घूमते मिले आरोपी

विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि यादव भवन, आमातालाब के पास दो संदेही युवक चोरी के चांदी के टुकड़े बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपी जयेश शर्मा ने दुकान का ताला तोड़कर सोने एवं चांदी के टुकड़े चोरी करने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि चोरी किए गए सोने के टुकड़े को हफीज खान एवं शेख इस्लाम उर्फ छोटू को बेचने के लिए दिया था, जबकि चोरी की नगदी खर्च कर दी गई।25.10.2026 को दोनों आरोपी चोरी की चांदी के तीन गलाए हुए टुकड़े बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे।
प्रकरण में तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर धारा 3(5) भारतीय न्याय संहिता जोड़ी गई।


*पुलिस की कार्यवाही*
दोनों आरोपियों जयेश शर्मा, पिता घनश्याम शर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी सदर बाजार, धमतरी और दानेश्वर बनबेर, पिता दिनेश बनबेर, उम्र 25 वर्ष, निवासी बठेना पारा, जेल रोड, गौरा चौरा के पास, धमतरी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। चोरी किए गए सोने के टुकड़े की बिक्री में संलिप्त हफीज खान एवं शेख इस्लाम उर्फ छोटू की पतासाजी की जा रही है। प्रकरण में अन्य तथ्यों एवं संभावित संलिप्तता के संबंध में विवेचना जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ