NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

NH30 बाईपास में कार अनियंत्रित होकर उछलते हुए खेत में जा घुसी.. दो गंभीर रूप से घायल

 


मुजगहन-बागतराई के बीच बाईपास पर हुआ हादसा, कार के उड़े परखच्चे


धमतरी। नेशनल हाईवे बाईपास पर मुजगहन और बागतराई के बीच सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रायपुर से कांकेर की ओर जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।


मिली जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार दोपहर करीब 2 बजे की है। कार क्रमांक CG 04 HU 7829 में सवार लोग रायपुर से कांकेर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मुजगहन और बागतराई के बीच बाईपास पर कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे खेत में जा घुसी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।सूचना मिलते ही भूपेंद्र साहू, हेमंत प्रधान, वाहिद खान सहित वरदान परमार्थ सेवा समिति धमतरी के सदस्य बिना देर किए घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को तत्काल ब्लू हिल्स अस्पताल धमतरी में भर्ती कराया।



दुर्घटना में रायपुर निवासी शिवम मिश्रा और अनिल अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार अचानक अनियंत्रित कैसे हुई। हादसे के कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ