एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज
धमतरी । थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जोधापुर स्थित पीजी कॉलेज मैदान के पास एक व्यक्ति कार में मादक पदार्थ चिट्टा रखकर उसकी अवैध बिक्री कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी।
पुलिस ने मौके से आशुतोष उर्फ आशु, पिता मनसुखलाल तिवारी, निवासी आमातालाब, इंडोर स्टेडियम के पास, धमतरी को पकड़ा। गवाहों के समक्ष तलाशी के दौरान उसके कब्जे से बिक्री के लिए रखा गया 01 ग्राम मादक पदार्थ चिट्टा, एक हुंडई कार एवं दो मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किए गए।जिसकी कुल कीमत 4.52 लाख है।




0 टिप्पणियाँ