राधा कृष्ण, जग्गन्नाथ, लड्डू गोपाल की वेशभूषा शामिल हुए प्रतिभागी......
धमतरी।शहर में नवरात्र पर्व पर गरबा की धूम मची हुई है। लोग माता की भक्ति में लीन होकर गरबा में झूम भी रहे हैं।इस बीच नवरंग गरबा में पहली बार प्रतिभागियों ने भजन जैमिंग का आनंद उठाया।देर रात तक गरबा में झूमते रहे और माता के भजनों पर जयकारों के साथ गरबा करते रहे।
बताया गया कि नवरंग गरबा के छठवें दिन "ब्रज की होली की थीम"पर गरबा किया गया।इस गरबा में राधा कृष्ण और जगन्नाथ के वेशभूषा में गरबा करने के लिए प्रतिभागी पहुंचे हुए थे, जिसमें भजन जैमिंग के माध्यम से राधा कृष्ण के और खाटू श्याम के भजनों पर झूम उठे।लाइव गरबा गीतों में नवरंग गरबा में लोग झूमते रहे।
भजन जैमिंग की टीम रायपुर से पहुंची थी। जिसमे सूरज रंधावा के साथ समस्त सदस्य पहुंचे हुए थे,जिन्होने अपने मधुर गीतों के साथ सबका मन मोह लिया। बताया गया कि पहले दिन से ही प्रतिभागियों की भीड़ उमड़ रही है,देखते ही देखते दिनों दिन गरबा करने वालों की संख्या बढ़ती गई।बताया गया कि पहले दिन देशभक्ति, दूसरे दिन हृदय के सियाराम और तीसरे दिन हमर माटी हमर संस्कृति, चौथे दिन बैक टू 80s, पांचवें दिन गुजराती परिधान और छठवें दिन ब्रज की होली के साथ गरबा किया गया जहाँ पर अभी गुलाल उड़ाए गए। जिसमें ब्रज की होली की झलक और राधा कृष्ण जगन्नाथ वेशभूषा में प्रतिभागी पहुंचे।




0 टिप्पणियाँ