धमतरी।नवदुर्गा समिति ग्राम छाती के तत्वाधान में जस गीत झांकी मय भोथली के मंडली के द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन समस्त ग्राम वासियों के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के समापन में मुख्य अतिथि लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली थे। अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ में जस गीत लोकगीत चाहे झांकी प्रतियोगिता हो हर तरह से मनोरंजन के साथ-साथ भगवान के गाथा को भी याद कर नमन करते हैं लगातार गणेश पक्ष से शुरू होकर पितृपक्ष नवरात्रि पर्व के अवसर पर लगातार पुरे धमतरी क्षेत्र में ऐसे कार्यक्रम होते रहते हैं और मुझे आमंत्रित करते हैं हमारे छत्तीसगढ़ की संस्कृति के साथ-साथ भगवान के गाथा का भी पूरे साज सज्जा के साथ कलाकार साथियों ने जिस तरह से अपने कला दिखा कर लोगों का मनोरंजन के साथ-साथ हृदय को द्रवित कर दिए निश्चित तौर पर ग्राम छाती एक धार्मिक ग्राम होने के साथ-साथ धर्म पर आस्था रखने वाला ग्राम है निश्चित तौर पर मां दुर्गा की प्रतिमा विराजमान करने से गांव में सुख शांति एवं समृद्धि बनी रहती है जिस तरह दानव के अत्याचार से पूरे देवलोक में हाहाकार मच जाता है और मां दुर्गा के हाथों अत्याचारी दानवों का विनाश होता है ठीक उसी प्रकार लोगों के मन में कुरीति गंदे आचरण भरे रहते हैं लेकिन ऐसे कार्यक्रम देखने से मन की कुरीति गंदे सोच सब मां दुर्गा की कृपा से नष्ट हो जाते हैं
इस कार्यक्रम में प्रीतम साहू सरपंच ग्राम बोरडा घनश्याम साहू पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष धमतरी ग्रामीण एवं ग्राम पंचायत छाती के वरिष्ठ जन शिव चंद्राकर, राजेंद्र चंद्राकर ,नरेंद्र साहू, रमेश यादव उपसरपंच एवं नवदुर्गा समिति ग्राम छाती के सभी सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ