धमतरी। शुक्रवार की दोपहर अछोटा पुल के नीचे महानदी में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी। ट्रैक्टर में सवार चालक और हेल्पर ने कूद कर अपनी जान बचाई।


मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्राली के साथ अछोटा पुल से गुजर रहा था।इसी दौरान अचानक बाईक आ गई ।चालक ने सामने आ रहे बाइक सवार को बचाने का प्रयास किया। ट्रैक्टर चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल के नीचे रेत में जा गिरी।ड्राइवर अनोद कुमार ध्रुव उम्र 29 वर्ष, हेल्पर योगेश साहू उम्र 25 वर्ष ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। घटना में हेल्पर को चोटें आई हैं, जबकि ट्रैक्टर चालक सुरक्षित बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही वरदान  परमार्थ सेवा समिति एवं इंडियन रेडक्रॉस के वाइस चेयरमैन  शिवा प्रधान तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल हेल्पर को उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी पहुंचाया।