धमतरी। अर्जुनी थाना क्षेत्र में पानी में डूबने से दो अलग-अलग मामलों में एक युवक और एक महिला की मौत हो गई, पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। शनिवार को जो महिला की लाश मिली थी उसके शिनाख्ति हो गई है।
पहला मामला बठेना नहर बाईपास के आगे का है, जहां शनिवार को नहर में एक महिला की लाश तैरती हुई मिली थी। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को बाहर निकाला।मृतका की पहचान कुमारी नेताम निवासी अर्जुनी के रूप में हुई है।
वहीं दूसरा मामला नवागांव कंडेल का है। नीरज ध्रुव शनिवार को खेत तरफ गया था, जो देर रात तक घर नही आया।काफी तलाश के बाद भी उसका कही पता नही चला। आज रविवार की सुबह किसान खेत तरफ गए थे, जहाँ नाले में नीरज का शव मिला। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



0 टिप्पणियाँ