NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

ओड़िशा कत्लखाने ले जाते पुलिस ने 14 मवेशियों को किया जब्त,आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल

 



मुखबिर की सूचना पर ग्राम मोतिमडीह-लिखमा मार्ग पर कार्यवाही बोरई पुलिस की कार्यवाही

धमतरी।थाना बोराई पुलिस ने मवेशियों को क्रूरतापूर्वक हांककर ओडिशा ले जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर कुल 14 मवेशियों को मुक्त कराया। जब्त मवेशियों की अनुमानित कीमत 50,000रूपये है।

10 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मोतिमडीह-लिखमा मुख्य मार्ग के पास से मवेशियों को अवैध रूप से ओडिशा की ओर ले जाया जा रहा है। जिसकी सूचना पर तत्काल संबंधित व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। सूचना मिलने पर थाना बोराई पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को मवेशियों सहित हिरासत में लिया।



पूछताछ के दौरान आरोपी अमरचंद नेताम, उम्र 45 वर्ष, निवासी आमगांव, थाना बोराई, जिला धमतरी ने मवेशियों को नवरंगपुर, ओडिशा स्थित कत्लखाने ले जाने की बात स्वीकार की। मवेशियों के परिवहन एवं खरीदी-बिक्री से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

गौसेवा समिति को सौंपे गए

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 14 मवेशी, जिनमें 11 गाय, 02 बैल एवं 01 बछिया शामिल हैं, जब्त किए। जब्त मवेशियों की कुल अनुमानित कीमत 50,000/-रूपये आंकी गई है।


सभी मवेशियों का पशु चिकित्सा अधिकारी से स्वास्थ्य परीक्षण कराने के पश्चात उनके सुरक्षित रख-रखाव एवं देखभाल के लिए पंडरीपानी के गौशाला को सुपुर्दनामा पर सौंपा गया।

मामले में थाना बोराई में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजी जा रही है।







 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ