NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

DMT: मछली पकड़ने की शिकायत के शक पर चार युवकों ने पिता और दो पुत्रों पर किया चाकू,रॉड, ईंट, पत्थर से हमला

 


धमतरी।धमतरी में पुलिस और कानून का ख़ौफ़ बदमाशों पर कम हो गया है। कोतवाली थाना इलाके के दानीटोला वार्ड में रात के अंधेरे में एक ही परिवार के तीन लोग पिता और दो बेटों पर जानलेवा हमला हुआ है।बदमाशों ने चाकू ईंट पत्थर जो हाथ लगा उसी से वार किया गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार दानीटोला बरपारा निवासी धनीराम साहू 55 वर्ष और उनके दो जवान बेटे टोमेंद्र साहू 27 वर्ष और गुलशन साहू 26 वर्ष पर रविवार की रात ईंट, पत्थर चाकू रॉड से ताबड़तोड़ हमला किया गया।टोमेंद्र साहू 27 वर्ष ने बताया कि दो लड़के आए हुए थे और मछली पकड़ने की शिकायत करते हो कहके ईंट, पत्थर से मारने लगे।थोड़ी देर बाद दो लड़के और आए चाकू से उनके परिवार के छोटे भाई और पिताजी पर भी हमला किया।


कोतवाली थाना प्रभारी राजेश जगत ने बताया कि दो लड़के रितेश और राम, धनीराम के घर पहुंचे थे।ईंट, पत्थर से हमला करने पर उसकी पत्नी निकली। लड़कों ने तालाब में मछली पकड़ने की सूचना देते हो कह कर पत्थर से वार करने लगे।घटना को देखते हुए उनके दोनों लड़के बाहर निकले। इसके बाद राम और रितेश वापस चले गए उन्होंने अपने साथ दो लड़के टिंकल व गोलू को ले आए। सभी ने मिलकर ईंट, पत्थर, चाकू,राड से तीनों पर हमला कर दिया। चारों आरोपी फरार हैं। जिनकी पता तलाश की जा रही है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ