भूपेंद्र साहू
धमतरी।गुरुवार की सुबह नेशनल हाईवे 30 में संबलपुर के पास एक बड़ा हादसा हुआ है। रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही एंबुलेंस पीछे से ट्रैक्टर ट्राली को ठोकर मार दी जिसमें महारानी अस्पताल के नर्स की मौत हो गई। एंबुलेंस में पहले से ही एक डेड बॉडी रखा हुआ था और उसके परिजन भी बैठे हुए थे। दो लोगों को हल्की चोट आई है। सभी को जिला अस्पताल लाया गया है। अर्जुनी पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कंगोली डोंगरीपारा जगदलपुर निवासी राजेंद्र खत्री 72 वर्ष को विभिन्न प्रकार की बीमारियां थी जिसे इलाज के लिए डिमरापाल निजी अस्पताल से रायपुर एसएमसी अस्पताल ले गए थे। जैसे ही अस्पताल पहुंचे राजेंद्र खत्री को चेक के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एंबुलेंस से सभी तुरंत सभी वापस लौट रहे थे, तभी गुरुवार सुबह संबलपुर के पास ड्राइवर ने अपना नियंत्रण को दिया।पहले एंबुलेंस डिवाइडर से टकराई उसके बाद सामने जा रही ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। जिसमें साइड में बैठी महारानी अस्पताल की नर्स शबनम खान 35 वर्ष की मौत हो गई। एंबुलेंस में सवार राजेंद्र खत्री के पुत्र देवेंद्र खत्री, उनकी पत्नी उषा खत्री और बेटी मीनाक्षी घई को भी चोट आई है। सभी को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। नर्स के शव को वरदान एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि इसमें ड्राइवर को झपकी आ रही थी। अर्जुनी पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।
रात भर सफ़र करने से हुआ हादसा
मां दंतेश्वरी एंबुलेंस जगदलपुर के चालक अतुल बघेल निवासी लोहंडीगुड़ा बस्तर ने बताया कि बुधवार रात लगभग 9 बजे वह डिमरापाल से रायपुर के लिए मरीज लेकर एम्बुलेंस क्र CG04 NE 3598 से निकले थे।तड़के 3 बजे लगभग एसएमसी अस्पताल पहुंचे, जहां पर मरीज को मृत घोषित करने के बाद गुरुवार सुबह लगभग साढे चार बजे वहां से जगदलपुर के लिए निकले थे।सुबह लगभग 6:30बजे अचानक संबलपुर के पास यह हादसा हो गया।
0 टिप्पणियाँ