NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Breaking: गणेश विसर्जन के दौरान नारियल के लिए कूद गया छात्र, 20 घंटे बाद मिली लाश

 


 शनिवार को ब्लू एडवेंचर स्पोर्ट्स की टीम ने खोज निकाला शव

धमतरी। केरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम माकरदोना में गणेश विसर्जन के दौरान लापता हुए 15 वर्षीय छात्र हिमांशु कुमार की लाश शनिवार को बरामद कर ली गई। छात्र शुक्रवार को विसर्जन के दौरान नारियल लेने के लिए पानी में गया था, जिसके बाद वह लापता हो गया था। घटना के बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी।


मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर हिमांशु कुमार (15 वर्ष), पिता अवध राम, निवासी ग्राम माकरदोना गणेश विसर्जन के दौरान नारियल लाने तालाब में गया हुआ था। एक बार लाने के बाद फिर वह दोबारा गया, इसी दौरान वह डूब गया।हादसे के बाद गोताखोरों की टीम ने पानी में सर्चिंग अभियान चलाया, लेकिन छात्र का पता नहीं चल सका। 

शनिवार को ब्लू एडवेंचर स्पोर्ट्स गंगरेल की टीम ने दोबारा सर्चिंग अभियान शुरू किया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार दोपहर करीब 12 बजे छात्र का शव खोज निकाला।शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार करने के बाद वरदान एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल धमतरी भेज दिया।सर्चिंग अभियान में ब्लू एडवेंचर स्पोर्ट्स गंगरेल की टीम के सतवंत महिलांगे, शिव, राजेश, हेमंत, दुर्गा और अमित शामिल रहे। छात्र का शव मिलने के बाद परिवार में मातम पसर गया।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ