डायवर्सन के लिए मांगे थे 20 हजार रुपए, कार्रवाई से कार्यालय में मचा हड़कंप
धमतरी।रिश्वत लेने के मामले में एसीबी की कार्यवाही के बावजूद अधिकारी कर्मचारी बेखौफ लोगों से रिश्वत लेते गुरेज नहीं कर रहे हैं।
सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने दबिश देकर कुरूद SDM ऑफिस के भू-अर्जन एवं डायवर्सन शाखा में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि कर्मचारी ने प्लाट डायवर्सन के एवज में 20 हजार रुपए की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया।
मिली जानकारी के अनुसार कुरूद के संजय नगर शिक्षक कॉलोनी, निवासी जमीन कारोबारी प्रकाश चंद्राकर ने करीब 1200 वर्गफीट के प्लाट का डायवर्सन कराने एसडीएम कार्यालय की भू-अर्जन एवं डायवर्सन शाखा में आवेदन दिया था। आरोप है कि शाखा में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 पुनेश्वर सूर्यवंशी ने डायवर्सन प्रक्रिया के एवज में 20 हजार रुपए की मांग की।
इसके बाद शिकायतकर्ता प्रकाश चंद्राकर ने रायपुर पहुंचकर एसीबी से शिकायत की। शिकायत के सत्यापन और योजना के तहत सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे डीएसपी राजेश चौधरी के नेतृत्व में एसीबी के अधिकारी-कर्मचारियों की टीम एसडीएम कार्यालय कुरूद पहुंची।




0 टिप्पणियाँ