NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

आराध्य गरबा के लिए विशेष गरबा ट्रेनिंग, 7 से 9 अक्टूबर तक धमतरी में आयोजन

 


धमतरी। आराध्य गरबा 2026 के लिए गरबा प्रेमियों को शानदार स्टेप्स, परफेक्ट एनर्जी और आकर्षक एक्सप्रेशन सीखने का मौका मिलने जा रहा है। छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय गरबा ट्रेनर रुचि आहिर धमतरी में विशेष Garba Lessons एवं Garba Training देने के लिए पहुंच रही हैं।

आयोजक राजेश शर्मा ने बताया कि 7, 8 और 9 अक्टूबर को हरदिहा साहू समाज भवन परिसर धमतरी में विशेष गरबा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। इसमें शुरुआती प्रतिभागियों से लेकर गरबा के अनुभवी शौकीन भी शामिल हो सकेंगे।


प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को नए गरबा स्टेप्स, डांस की बारीकियां, एनर्जी और कॉन्फिडेंस के साथ प्रस्तुति देने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

 आयोजकों ने गरबा प्रेमियों से इस विशेष प्रशिक्षण में शामिल होकर आराध्या गरबा 2026 के लिए खुद को तैयार करने की अपील की है।

Beginner हों या Garba Lover—सभी के लिए यह प्रशिक्षण खास रहेगा। आगामी आराध्य गरबा में आकर्षक प्रस्तुति देने के लिए प्रतिभागियों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

गरबा के मुख्य आयोजन के पास के लिए महालक्ष्मी बिजनेस पार्क रायपुर रोड में लोगों की भीड़ पहुंचने लगी है।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ