रक्षाबंधन के दिन ज्वेलरी शॉप से पार की थी 2.20 लाख की सोने की चेन
धमतरी। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से सोने की चेन चोरी करने के मामले में कार्यवाही करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह के दो आरोपियों (पति-पत्नी) को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
प्रार्थी द्वारा पहचान कार्यवाही कराए जाने पर प्रार्थी ने दोनों आरोपियों की शिनाख्त की। वैधानिक प्रक्रिया के तहत आरोपियों के कब्जे से चोरी गई शत-प्रतिशत संपत्ति - 1 नग सोने की चेन (वजनी 17 ग्राम 110 मिलीग्राम, कीमती 2,20,000/-रूपये) बरामद कर विधिवत जब्त की गई।
आरोपियों रेखा चौहान 50 वर्ष पति पृथ्वीराज चौहान और पृथ्वीराज चौहान 60 वर्ष अक्लुज, सुमित्रा नगर बागवानी प्लाट, थाना अक्लुज, जिला सोलापुर (महाराष्ट्र) को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।




0 टिप्पणियाँ