NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

DMT: आपसी कलह में पत्नी और बेटी ने घर के मुखिया पर हंसिया से किया हमला


धमतरी। ग्राम दोनर मेंआपसी विवाद के चलते पति-पत्नी और बेटी के बीच झगड़ा होने का मामला सामने आया है। जिसमें घर के मुखिया पर हंसिया से सिर पर वार किया गया है, घायल का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।



मिली जानकारी के अनुसार ग्राम दोनर थाना अर्जुनी में विवाद के दौरान पत्नी और बेटी ने कथित तौर पर हंसिया से पति के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम एवं वरदान परमार्थ सेवा समिति के हेमंत प्रधान ने घायल व्यक्ति को तत्काल जिला अस्पताल धमतरी पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। 

जैसे घायल ने बताया

घायल चुरामन यादव ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। जिसके घर काम करता है फकीर चंद्राकर के यहां से ₹5000 लाया था जिसे अपने बेटे को दिया था। इसी मामले पर घर वाले विवाद करने लगे। गुरुवार शुक्रवार के मध्य रात्रि उसकी पत्नी अनीता और बेटी देहूति रामसत्ता देखकर आए और सुबह-सुबह सोए हालत में उसके सिर पर हंसिया से वार कर दिया। वह जैसे तैसे निकाल कर अपने भांजे के घर पहुंचा। इस बीच कोतवाल को भी सूचना दी गई। दोपहर को 112 की टीम पहुंची और उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।




 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ