NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

स्वर्गधाम सेवा समिति ने 715 अज्ञात शवों का किया सामूहिक पिंडदान व तर्पण

 


​22 वर्षों से लावारिस और अज्ञात शवों को ससम्मान सद्गति देने में जुटी समिति 

​भूपेंद्र साहू

धमतरी। अपनों का तर्पण और पिंडदान तो हर कोई करता है, लेकिन जिनके इस संसार में कोई आगे-पीछे नहीं हैं, उनकी आत्मा की शांति का बीड़ा उठाकर धमतरी की ‘स्वर्गधाम सेवा समिति’ एक मिसाल पेश कर रही है। वर्ष 2004 से लावारिस और अज्ञात शवों को ससम्मान सद्गति देने में जुटी यह समिति इस वर्ष सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या के पावन अवसर पर 715 अनजान मृतकों का विधिवत सामूहिक पिंडदान व तर्पण किया गया।

​यह धार्मिक आयोजन 10 अक्टूबर को चित्रोत्पला गंगा के तट पर स्थित रुद्रेश्वर धाम (रुद्री) में प्रातः 10 बजे से आयोजित हुआ। पंडित रामअवतार तिवारी ने हिन्दू रीति-रिवाज के तहत पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद पिंडदान कर नदी में तर्पण कराया गया। 


तर्पण का वास्तविक अर्थ पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है: अशोक पवार 

समिति के अध्यक्ष एवंत गोलछा और महासचिव अशोक पवार ने पितृ पक्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन 16 दिनों को केवल शोक या कर्मकांड नहीं, बल्कि हमारे पूर्वजों के प्रति सम्मान प्रकट करने के एक त्यौहार के रूप में मनाना चाहिए। उन्होंने जानकारी दी कि इस वर्ष संस्था द्वारा 715 अनजान लाशों का तर्पण व पिंडदान कर मानवता की मिसाल पेश की गई है। हिन्दू धर्म में पितरों की तृप्ति के लिए जल और भोजन का विशेष विधान है, जिसे सात अलग-अलग प्रकार के तर्पण और हवन के माध्यम से पूरा किया जाता है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इस विशेष अवधि में गाय, श्वान (कुत्ता) और काग (कौवा) जैसे जीवों की सेवा करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित करना सराहनीय कदम है। तर्पण का वास्तविक अर्थ पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है। इससे न केवल मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है, बल्कि समाज में सभी प्राणियों के प्रति समरसता और सद्भावना का भाव भी जागृत होता है।



इस दौरान एसपी भावना पांडे,डॉ रोशन उपाध्याय,डॉ हीरा महावर,अर्जुनपुरी गोस्वामी, सियाराम साहू,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीसी पटेल,गौकरण सिन्हा,राजू कस्तवार,दिलीपराज सोनी,गोलू रणसिंह,रुपेश शांडिल्य,कृपा शंकर मिश्रा,कमलेश कोठारी,शाहिद रजा,संजय यादव, चंपालाल साहू, विनीता पवार, वंदना पवार, उषा श्रीवास्तव, जगजीवन सिंह सिद्धू, तीरथराज फूटान, अमनगिरी गोस्वामी, किशोर, कैलाश सोनी, विशाल गौरी, विकास शर्मा, सुनीता पवार, डॉ रविकिरण शिंदे, डॉ राकेश सोनी, महेश रोहरा, राजवंश पवार, दानीराम साहू, कृपा शंकर मिश्रा,चंदूलाल चंद्राकार, यश करण गजेंद्र, मुकेश पवार, विकास निर्मलकर, संतोष सार्वा, विलास राव डफले, संजय यादव, मनु राज,योगेश गांधी आदि मौजूद रहे।







​

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ