कार में गांजा परिवहन करते पकड़ा गया आरोपी, थाना कुरुद में धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत किया गया अपराध दर्ज
धमतरी। कुरुद पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए गांजा तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने नारी-कुरुद रोड पर भरदा चौक के आगे घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 8 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा परिवहन में प्रयुक्त कार एवं मोबाइल फोन को भी जब्त करते हुए मौके पर आरोपी रामनाथ अंसारी, पिता नारायण अंसारी, उम्र 46 वर्ष, निवासी गोबरा, थाना कुरुद, जिला धमतरी को गिरफ्तार कर लिया है।
▪️ *जब्त मशरूका का विवरण*
▪️ अवैध मादक पदार्थ गांजा - 8 किलोग्राम, अनुमानित कीमत 80,000रूपये
▪️ गांजा परिवहन में प्रयुक्त कार - 01 नग, अनुमानित कीमत 4,00,000रूपये
▪️ मोबाइल फोन - 1 नग, अनुमानित कीमत 18,000रूपये
▪️कुल जब्त मशरूका की कीमत: 4,98,000रूपये (चार लाख अट्ठानवे हजार रुपये)।

▪️ *NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध*-
उक्त मामले में थाना कुरुद में आरोपी के विरुद्ध धारा 20(बी) नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ