NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

ATM में घुसकर बहस की फिर कार्ड बदलकर 90500रु उड़ाए, एफआईआर दर्ज

 


एटीएम कार्ड बंद करने के बावजूद 20500रु निकले

धमतरी। पैसा निकालने के दौरान एटीएम में जबरन घुसकर बहस की, उसके बाद धोखे से एटीएम बदलकर लगभग 90000 निकालने का मामला सामने आया है। इसमें प्रार्थी ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।


आकाशगंगा कॉलोनी फेस 2 निवासी विनोद बरैया ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 2 अक्टूबर को एच.पी. पेट्रोल पम्प के पास स्थित एटीएम से पैसा निकालने गया था।उसी समय दो अज्ञात व्यक्ति जबरदस्ती एटीएम में घुस गये। मना करने पर साथ बहस करने लगे। मेरा पैसा निकलने के बाद उन्होंने मुझ पर आरोप लगाया कि आपके द्वारा स्क्रीन पर कुछ गलत दिखाई दे रहा है, दोबारा अपना एटीएम कार्ड लगाइये और ठीक कीजिये। एटीएम कार्ड लगाने पर बहस करना शुरू कर दिया। इसी दौरान मेरे एटीएम कार्ड को बदल दिया गया। घर आने पर पता चला कि मेरा डेबिट कार्ड बदल दिया गया। इसी दौरान घर पहुंचने से पहले अज्ञात ने 40,000 और 30,000 रु कुल 70,000की राशि निकाल लिया। 


तुरन्त सिटी कोतवाली आया और जानकारी दी। तत्पश्चात तकनीकी शाखा ने योनो एप के माध्यम से  एटीएम बंद किया। फिर भी 3 अक्टूबर की सुबह 9500,5000 एवं 6,000 की राशि निकाल लिया गया। इस प्रकार कुल 90500 रु निकाला गया है। भारतीय स्टेट बैंक जाकर मैं अपने खाता को बंद कराया और अपने खाता की जानकारी प्राप्त किया मेरे खाता से कुल 90,500 रूपये का ट्रांजेक्शन किया गया है। 

प्रार्थी विनोद बरैया की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में दो अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 3(5) 318(4) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ