NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

दशहरा में यातायात व्यवस्था:रूट डायवर्ट एवं पार्किंग प्लान जारी,SP ने किया निरीक्षण

 



अलग-अलग मार्गों से आने वाले दर्शकों के लिए 3 प्रमुख पार्किंग स्थल निर्धारित

धमतरी।विजयादशमी (दशहरा) पर्व के अवसर पर एकलव्य खेल परिसर मैदान में आयोजित होने वाले रावण दहन एवं दशहरा महोत्सव के दौरान आम नागरिकों की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी यातायात पुलिस द्वारा विशेष यातायात एवं पार्किंग प्लान जारी किया गया है।

SP भावना पांडेय ने एकलव्य मैदान स्थित रावण दहन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं नगर निगम की टीम को आयोजन के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग एवं यातायात को सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां रखने के निर्देश दिए।


■ *निर्धारित पार्किंग स्थल एवं आवागमन मार्ग*

*(01)* गौशाला मैदान पार्किंग, धमतरी
सदर मार्ग एवं रामबाग चौक की ओर से आने वाले दर्शक अपने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को गौशाला मैदान पार्किंग में खड़ा करेंगे।

*(02)* पिंक सिटी पार्किंग (समारू होटल के सामने)
सिहावा रोड, नहर नाका एवं दानीटोला की ओर से आने वाले नागरिक अपने वाहनों को समारू होटल के सामने स्थित पिंक सिटी पार्किंग स्थल पर पार्क करेंगे।

*(03)* बैला पसरा, गोकुलपुर पार्किंग
आंबेडकर चौक एवं रुद्री मार्ग की ओर से आने वाले दर्शक अपने वाहनों को बैला पसरा, गोकुलपुर स्थित निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ा करेंगे।



■ *विशेष यातायात प्रतिबंध एवं डायवर्जन*

*(01)* भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित: दशहरा महोत्सव के दौरान आंबेडकर चौक से नहर नाका/दानीटोला मार्ग तक सभी प्रकार के भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

*(02)* घड़ी चौक से विंध्यवासिनी मंदिर मार्ग: श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण के मद्देनजर घड़ी चौक से विंध्यवासिनी मंदिर पहुंच मार्ग पर तीनपहिया वाहनों (ऑटो एवं ई-रिक्शा) तथा चारपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ