पूरे परिवार के साथ मां महालक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना कर सभी की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
धमतरी।कुरूद के पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली ने अपने गृह ग्राम सिलौटी बाजार चौक में मां महालक्ष्मी की मूर्ति स्थापित कर विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेश के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि माता लक्ष्मी का यह पर्व केवल पूजा का पर्व नहीं, बल्कि सुख, समृद्धि, शांति और भाईचारे का पर्व है।
इस अवसर पर लेख राम साहू ने अपने निवास पर पूरे परिवार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की। परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और भगवान विष्णु की पूजा की, दीप प्रज्वलित किए और प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति के लिए प्रार्थना की।
उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और परंपरा ही हमारी सबसे बड़ी पहचान है। त्योहार हमें एक-दूसरे से जोड़ते हैं, इसलिए हमें सभी त्योहारों को आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ मनाना चाहिए।
लेख राम साहू ने प्रदेश के किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि माता लक्ष्मी सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें, सभी के जीवन में खुशियां आएं और छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित करे।पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया और लोगों को शुभकामनाएं दी गईं।

0 टिप्पणियाँ