धमतरी।थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने आम जगह पर धारदार तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
थाना सिटी कोतवाली स्टाफ को भ्रमण के दौरान सूचना मिली कि मैला गड्ढा,महिमा सागर वार्ड शराब भट्ठी रोड पर एक व्यक्ति हाथ में धारदार लोहे की तलवार लेकर लहरा रहा है तथा आने-जाने वाले आम लोगों को डरा-धमका कर दौड़ा रहा है, जिससे इलाके में भारी दहशत का माहौल बना हुआ है।
आरोपी से एक लोहे की धारदार तलवार विधिवत जब्त किया गया।तलवार रखने एवं लहराने के संबंध में वैध दस्तावेज पेश नहीं किए जाने पर आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है।ज्ञात हो कि आरोपी के खिलाफ शराब दुकान के पास कई बार मारपीट, लूटपाट की शिकायत मिलती रही है।




0 टिप्पणियाँ