NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

नगर कीर्तन का महापौर रामू रोहरा ने किया स्वागत, लिया आशीर्वाद..नगरवासियों को दी गुरु नानक जयंती की बधाई



धमतरी। सिख धर्म के प्रथम गुरु एवं महान संत श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ गुरु नानक देव जी के अनुयायियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा इस पावन अवसर पर आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने समस्त सिख समाज, नगरवासियों एवं प्रदेशवासियों को गुरु नानक जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। 

गुरु नानक देव जी का संपूर्ण जीवन मानवता, प्रेम, सद्भाव, समानता और सेवा का अनुपम संदेश देता है। उनके द्वारा दिया गया संदेश 'एक ओंकार सतनाम', 'नाम जपो, किरत करो और वंड छको' आज भी पूरे मानव समाज को सत्य, ईमानदारी, परिश्रम और परोपकार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

महापौर श्री रोहरा ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने समाज में व्याप्त भेदभाव, ऊंच-नीच और कुरीतियों को दूर कर सभी मनुष्यों को समान दृष्टि से देखने का संदेश दिया। उनके विचार हमें आपसी प्रेम, भाईचारे, एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने की प्रेरणा देते हैं।

कामना की कि गुरु नानक देव जी की असीम कृपा एवं आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा हम सभी उनके बताए आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर समाज और राष्ट्र की सेवा में अपना योगदान दें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ