भूपेंद्र साहू
धमतरी। चिकित्सा जगत के लिए गर्व की बात है कि इस बार राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए डॉ दिनेश नाग का चयन हुआ है। उन्हें धनवंतरी पुरस्कार से राज्योत्सव में 3 नवंबर को मुख्य अतिथि के हाथों पुरस्कार प्राप्त होगा। सूचना मिलते ही चिकित्सा जगत में बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है।
16 वर्षों से सेवाएं जारी
विगत 16 वर्षों से धमतरी जिले में आयुर्वेद, पंचकर्म, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के प्रचार-प्रसार तथा जनस्वास्थ्य सेवा में निरंतर समर्पित हैं। इस पुनीत कार्य में स्व डॉ चित्रा नाग भी कंधे से कंधे मिलाकर साथ चली थी।डॉ नाग अब तक 200 से अधिक निःशुल्क चिकित्सा शिविरों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद लोगों तक चिकित्सा सेवाएँ पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। विभिन्न विद्यालयों में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आपने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली, योग एवं प्राकृतिक स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक किया है।डॉ नाग श्री गायत्री आरोग्यम (आयुष) पॉली क्लीनिक धमतरी के संचालक तथा प्रांत उपाध्यक्ष, आरोग्य भारती छत्तीसगढ़ तथा जिला अध्यक्ष, विश्व आयुर्वेद परिषद धमतरी के दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।
जिला अध्यक्ष, आयुर्वेद महासंघ धमतरी एवं सोसाइटी ऑफ क्लीनिकल आयुर्वेद तथा जिला कोऑर्डिनेटर, इंटरनेशनल नैचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन (INO) के रूप में भी सक्रिय योगदान दे रहे हैं। श्री गायत्री आरोग्यम (आयुष) पॉली क्लीनिक, धमतरी के माध्यम से भी जनसेवा में संलग्न हैं।आयुर्वेद के प्रति अटूट निष्ठा, 16 वर्षों की निरंतर चिकित्सा सेवा, निःशुल्क शिविरों एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों के माध्यम से आपका योगदान छत्तीसगढ़ में आयुष चिकित्सा पद्धतियों के विकास और जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में सराहनीय एवं प्रेरणादायी है। उनके इन प्रेरणादाई कार्य को देखते हुए राज्य सरकार ने उन्हें धनवंतरी पुरस्कार छत्तीसगढ़ अलंकरण से नवाजे जाने का फैसला लिया है। 3 अक्टूबर को राज्योत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथों पुरस्कार प्राप्त होगा।





0 टिप्पणियाँ