सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही,प्रयुक्त जुपिटर स्कूटी सहित 42,800रूपये का मशरूका जब्त
धमतरी। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने मराठापारा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 140 नग नाइट्राजेपाम टैबलेट (Nitrosun-10) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नशीली टैबलेट के परिवहन में प्रयुक्त जुपिटर स्कूटी सहित कुल 42,800रूपये का मशरूका जब्त किया है।
थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मराठापारा क्षेत्र में एक युवक प्रतिबंधित नशीली टैबलेट के अवैध परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त है। सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से हरे रंग की पॉलीथीन में रखी 14 स्ट्रिप में कुल 140 नग एनआरएक्स नाइट्राजेपाम टैबलेट्स आईपी (Nitrosun-10) बरामद की गईं। औषधि निरीक्षक सुमीत देवांगन द्वारा मौके पर भौतिक सत्यापन किए जाने पर टैबलेट का कुल वजन 1.4 ग्राम पाया गया। पुलिस ने नशीली टैबलेट के परिवहन में प्रयुक्त जुपिटर स्कूटी क्रमांक CG-05-AM-0310 को भी जब्त किया।




0 टिप्पणियाँ