पुरानी रंजिश को लेकर चाकू एवं डंडे से किया था प्राणघातक हमला, एक युवक की मौत, दूसरा घायल
धमतरी।थाना अर्जुनी पुलिस ने ग्राम मुजगहन में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर चाकू एवं डंडे से हमला कर हत्या करने के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।
21अक्टूबर की रात लगभग 10:20 बजे ग्राम मुजगहन के मेन रोड पर सुदामा साहू के घर के सामने पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान आरोपियों ने दीपांशु साहू एवं विकास साहू के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्के, लकड़ी के डंडे एवं धारदार चाकू से हमला किया ।हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल शासकीय जिला अस्पताल धमतरी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दीपांशु साहू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, विकास साहू का उपचार जारी है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भावना पांडे के दिशा निर्देश पर थाना अर्जुनी पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ एवं मेमोरेंडम कथन के आधार पर आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 लकड़ी के डंडे तथा घटना में प्रयुक्त सामान गवाहों के समक्ष विधिवत जब्त किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
*(01)* फनेश्वर नेताम, पिता रोहत नेताम, उम्र 18 वर्ष, निवासी रत्नाबांधा
*(02)* रितेश नेताम, पिता रोहित नेताम, उम्र 22 वर्ष, निवासी रत्नाबांधा
*(03)* लिलेश उर्फ लिलेश्वर नेताम, पिता प्रदीप नेताम, उम्र 20 वर्ष, निवासी रत्नाबांधा
*(04)* नोहर यादव उर्फ काला, पिता परस राम यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी रत्नाबांधा, धमतरी।
थाना अर्जुनी पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध 296, 115(2), 118(1), 351(3), 190, 191(1), 191(2), 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत वैधानिक कार्यवाही कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। प्रकरण में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों की तलाश एवं पतासाजी लगातार जारी है।




0 टिप्पणियाँ