प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, चुनाव में एकजुट होकर जुटने का किया आह्वान
धमतरी। धमतरी विधायक ओंकार साहू शुक्रवार को भिलाई के चरोदा स्थित मंगल भवन में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत की उपस्थिति में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन में आगामी भिलाई-चरोदा नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मंत्री उमेश पटेल , विधायक देवेंद्र यादव सहित अनेक वरिष्ठ नेता, विधायक एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक ओंकार साहू ने वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन की मजबूती, आपसी एकजुटता एवं आगामी चुनाव की रणनीति पर सार्थक चर्चा की।
विधायक ओंकार साहू ने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं का उत्साह, संघर्ष और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता किसी भी चुनाव में सफलता का आधार है। वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं की एकजुटता से आगामी भिलाई-चरोदा नगर निगम चुनाव में कांग्रेस मजबूती के साथ अपनी भागीदारी निभाएगी।




0 टिप्पणियाँ