NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

तापमान पहुंचा 39 डिग्री,लू से बचने व आवश्यक तैयारी हेतु दिशा-निर्देश जारी

 


भूपेंद्र साहू

धमतरी। प्रदेश में लू (तापघात) से आवश्यक तैयारी एवं बचाव के दिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत तहसील एवं ग्राम पंचायत स्तर पर शिक्षक, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, पंचायत सचिवों और कोटवार के माध्यम से जनसमुदाय में जमीनी स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्रतिदिन लू (तापघात) से प्रभावित एवं मृतकों की जानकारी उपलब्ध कराने कहा गया है।

पिछले कुछ दिनों से बारिश होने पर मौसम में ठंडकता आ गई थी। लेकिन मंगलवार से बादल छंटने  के बाद सूर्य की तपिश लोगों को गर्मी का एहसास करा रही है। बुधवार को तो तापमान इस वर्ष का सबसे अधिकतम 39 डिग्री तक पहुंच गया। गर्मी के मौसम में बाहर निकलते समय सावधानी बरतने कहा गया है। डॉक्टरों के अनुसार तेज धूप में से आने के बाद सीधा एसी या कूलर के सामने ना बैठे हैं, तुरंत ठंडा पानी या कोल्डड्रिंक न पिएं, निकलने के पहले पूरे शरीर को ढक कर रखें। साधारण आहार ही लें जो सुपाच्य हो, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ