लड़कियों को काम दिलाने के बहाने अन्य राज्य ले जाकर सौदा कर डरा धमका कर करवाते थे शादी
धमतरी।धमतरी पुलिस ने एक बड़े मामले में कामयाबी हासिल की है। ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो इस जिले से लड़कियों को ले जाकर अन्य राज्यों में सौदा कर डरा धमकाकर शादी करवाते थे। 4 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था थाना सिहावा क्षेत्रातंर्गत 21 वर्षीय गुमशुदा को राजगढ़ म०प्र० में बरामद कर पुछताछ करने पर लड़की को रायपुर में डेकोरेशन व मैनेजर का काम दिलाने के बहाने मध्यप्रदेश ले जाकर सौदा कर डरा धमका कर जबरन शादी करवाना पाये जाने पर थाना सिहावा में 11 अप्रेल को धारा 365, 370 (3), 376 (2) (ढ), 506, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर साहू के मार्गदर्शन में एसडीओपी नगरी मंयक रणसिंह के नेतृत्व में सिहावा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये टीम गठित कर आरोपी सुभाष वर्मा पिता प्रेमनारायण वर्मा उम्र 22 वर्ष साकीन दराना थाना लीमा चौहान जिला राजगढ़,अनिल वर्मा पिता जगन्नाथ वर्मा उम्र 26 वर्ष साकीन हराना, थाना लीमा चौहान, जिला राजगढ़ और प्रेमनारायण पिता मांगीलाल वर्मा उम्र 45 वर्ष साकीन दराना थाना लीमा चौहान जिला राजगढ़ म०प्र० की पतासाजी कर गिरफ्तार किया गया।
प्रकरण के अन्य आरोपी चिंताराम कोर्राम पिता सुखराम कोर्राम उम्र 23 वर्ष साकीन गढ़ियापारा भीतररास थाना सिहावा,शंकर मोगराज पिता रामस्वामी मोंगराज उम्र 68 वर्ष साकीन सुकनाभाठा थाना टिटलागढ़ जिला बलांगीर (उड़िसा) हाल बीएसी कालोनी ब्लाक नंबर 10 क्वाटर नंबर 01 भाटागांव रायपुर, विमला मोगराज पति शंकर मोंगराज उम्र 65 वर्ष साकीन सुकनामाता थाना टिटलागढ़ जिला बलांगीर (उडिसा) हाल बीएसी कालोनी ब्लाक नंबर 10 क्वाटर नंबर 101 भाटागांव रायपुर और सुरेश उर्फ बबलू दशहरे पिता जगदीश दशहरे उम्र 39 वर्ष साकीन चिखली थाना बहेला जिला बालाघाट को धारा 363, 370 (3), 370 (4) 34 भादवि के प्रकरण में दिनांक 5 मार्च 2023 को गिरफ्तार कर पहले ही न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक लेखराम ठाकुर, सउनि पुष्पानंद ध्रुव, जीएस राजपुत, प्रआर दीनू मारकडेय,आर सुरेन्द्र डड़सेना, मनोज बंजारे शामिल रहे।




0 टिप्पणियाँ