आरोपियों से चोरी गई होण्डा साईन सहित घटना में प्रयुक्त स्कूटी वाहन जप्त
पवन निषाद
मगरलोड। 9 अप्रैल को प्रार्थी देवेन्द्र गिरी गोस्वामी ग्राम मोहेरा निवासी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने ससुर यशवंत गिरी गोस्वामी का मोटर सायकल होण्डा साईन क्रमांक सी.जी. 04 एल.बी. 1063 को ग्राम कोसमी से लेकर आया था जिसे घर के बाहर खड़ा करके रखा था कि 7 अप्रेल की दरम्यानी रात्रि मे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर थाना मगरलोड में धारा-379,34 भादवि०कायम कर विवेचना मे लिया गया।
थाना प्रभारी मगरलोड द्वारा विवेचना दौरान प्रार्थी गवाहो का कथन एवं घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं सरहदी थानो को घटना के संबंध मे जानकारी दी गई थी। थाना गरियाबंद पुलिस से सूचना मिली की वायरल सीसीटीवी फुटेज में दर्शित व्यक्ति का हुलिया थाना गरियाबंद के सस्पेक्ट बदमाश झमेश्वर धुव पिता आशाराम ध्रुव निवासी हरदी से मिलता जुलता है। सूचना पर ग्राम हरदी पहुंचकर संदेही झमेश्वर एवं यशवंत ध्रुव को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई।जिसमें बताया कि 7- 8 की दरम्यानी रात्रि करीबन 12:30 बजे के आसपास ग्राम मोहेरा हनुमान मंदिर के पास से मो.सा. होण्डा साईन कमांक सी.जी. 04 एल.बी. 1063 को चुराया था।संदेहियों के बताये अनुसार चोरी गई मोटर सायकल एवं परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को जप्त किया गया।
आरोपियों यशवंत कुमार ध्रुव पिता गन्दू राम उम्र 23 साल निवासी फुलझर थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद और झमेश्वर ध्रुव पिता आशाराम ध्रुव उम्र 27 साल निवासी हरदी थाना व जिला गरियाबंद को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।




0 टिप्पणियाँ