NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

बिरनपुर कांड:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा, 10 लाख का मुआवजा, एक सदस्य को नौकरी

 


रायपुर। बिरनपुर मौत मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल से मिलने के बाद बड़ी घोषणा की है। इस बीच दो और लाश मिलने की खबर आई है। बिरनपुर में कर्फ्यू जैसा माहौल है किसी के भी जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सोमवार को बंद के दौरान कुछ जगहों पर हिंसा की भी वारदात हुई है।

प्रमुख बिंदु-

बिरनपुर में दिवंगत 22 वर्षीय युवक के परिवार के सदस्य को दी जाएगी सरकारी नौकरी 

10 लाख रू सहायता राशि की भी प्रदान की जाएगी 

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों की मुख्यमंत्री से मुलाक़ात के बाद मुख्यमंत्री द्वारा लिया गया निर्णय 

समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू एवं अन्य पदाधिकारियों ने की मुख्यमंत्री से मुलाक़ात 

मुख्यमंत्री ने दिए कमिश्नर के नेतृत्व में की उच्च स्तरीय प्रशासकीय जाँच के निर्देश 

एक सप्ताह में जाँच कर रिपोर्ट देने के दिए निर्देश 

मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों से की शांति और सद्भावना बनाए रखने की अपील




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ