धमतरी।नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्म चौक के पास बुधवार 12 अप्रैल को राइजिंग पाइप लाइन टंकी सप्लाई से जोड़ने का कार्य नगर निगम द्वारा किया जाएगा।जिसके कारण इतवारी बाजार,सेंचुरी गार्डन, गायत्री मंदिर, सोरिद एवं कांटा तालाब ओवर हेड टैंको में फिल्टर प्लांट से पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। जिससे 12 एवं 13 अप्रैल को जालमपुर महिमासागर और बठेना टंकी से 8 वार्डो में पेयजल आपूर्ति जारी रहेगी शेष 32 वार्डो में घरों तक पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगा।




0 टिप्पणियाँ