NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

मृतक भुनेश्वर साहू के परिवार को संवेदना व्यक्त करने बीरनपुर पहुंचे छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष

 


रायपुर। बेमेतरा जिला अंतर्गत बीरनपुर ग्राम में मृतक भुनेश्वर साहू के शोकाकुल परिवार को संवेदना व्यक्त करने  छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष  टहल साहू और तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष व युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू सोमवार को बीरनपुर पहुंचे।

 टहल साहू द्वारा समाज की ओर से इस संप्रदायिक घटना की घोर निन्दा की गई। समाज की ओर से मृतक परिवार को 1 लाख सहायता राशि दिए जाने का घोषणा की। साथ ही शासन से मृतक परिवार के सदस्य को शासकीय नौकरी दिलाने एवं आर्थिक मुआवजा दिलाने की मांग की गई। दिवंगत भुवनेश्वर साहू के दशगात्र कार्यक्रम को प्रशासन के सहयोग से शांति पूर्ण कराए जाने हेतु स्थानीय एसडीएम को अवगत कराया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के समस्त पदाधिकारी से अपील की गई की मृतक परिवार को हर संभव आर्थिक सहायता प्रदान करें।

समाज द्वारा यह भी निर्णय लिया गया की अतिशीघ्र प्रदेश स्तर पर बैठक आयोजित कर इस विषय पर मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा और परिवार को इस विकट परिस्थिति में पूरा समाज मृतक परिवार के साथ खड़ा है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ