NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

बेमेतरा की घटना को लेकर हिंदू संगठन ने किया पुतला दहन, बंद को देखते हुए प्रशासन ने ली बैठक

 


भूपेंद्र साहू

धमतरी।बेमेतरा जिले के बिरनपुर में हुए घटना को लेकर लोग  आक्रोशित हैं। इसी मामले को लेकर हिंदू संगठन ने गांधी मैदान में पुतला दहन किया। वहीं दूसरी ओर जिला और पुलिस प्रशासन ने भाजपा और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक भी ली।


बेमेतरा के बिरनपुर गांव में शनिवार को दो समुदायों के बीच हुई झड़प में एक युवक की हत्या हो गई है। इस मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गांव को छावनी में तब्दील तब्दील कर दिया गया है।घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद सामने आ गया है। इसी मामले को लेकर रविवार की शाम हिंदू संगठन के युवाओं ने घड़ी चौक में प्रदर्शन करने के बाद रैली निकालते हुए गांधी मैदान पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री सहित दो अन्य मंत्रियों का पुतला दहन किया। हिंदू संगठन के प्रवीण साहू, कोमल संभाकर,प्रतीक सोनी का कहना था कि शांति प्रिय धमतरी और छत्तीसगढ़ को शांति रहने दिया जाए। जो घटना हुई है उनके दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। धमतरी में भी कुछ चौक चौराहों पर देर रात तक लोग बैठे होते हैं उन्हें समझाइश दी जाए।बात बात पर लोग जो बटंची से निकालते हैं उस मामले में भी कार्यवाही होनी चाहिए।


घटित घटना को लेकर 10 अप्रैल को प्रदेश स्तरीय बंद के आह्वान के मद्देनजर थाना कोतवाली स्थित पुलिस जनसंवाद कक्ष में अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई। जिसमें विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक संदीप अग्रवाल जिला महामंत्री विश्व हिंदू परिषद रामचंद्र देवांगन भाजपा जिलाध्यक्ष शशि पवार महामंत्री कविंद्र जैन, एसडीएम विभोर अग्रवाल, डीएसपी केके बाजपेई, टीआई प्रणाली वैद्य, गगन बाजपेई, अरविंदर मुंडी, रोहिताश मिश्रा आदि उपस्थित रहे। प्रशासन को अवगत करा दिया गया है कि सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से बंद का आह्वान किया गया है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ