धमतरी।रविवार को अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम मुजगहन में एक मकान में प्रार्थना सभा की जानकारी होने पर पहुंचे उसके बाद धर्मान्तरण को लेकर बवाल मच गया। सूचना के बाद पुलिस ने पहुंचकर प्रार्थना सभा में शामिल लोगों को घर से सुरक्षित निकालकर भेजा। इसके बाद कुछ देर तक चक्काजाम जैसी स्थिति बन गई थी।
ग्राम मुजगहन में दुग्ध शीत केन्द्र के पास की जमीन में 5 साल पहले एक व्यक्ति ने मकान बनाया।इस मकान में साल भर से एक समुदाय की प्रार्थना सभा रविवार को लगाकर लोगों की बिमारी दूर करने का दावा करते थे। रविवार को भी प्रार्थना सभा की जानकारी मिली गांव के लोग वहां पहुंचे और मकान मालिक इनको उन्हें निकालने कहा। प्रार्थना सभा में शामिल एक महिला ने 2 लोगों को काट लिया। जिसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस पहुंची। डीएसपी केके वाजपेई, अर्जुनी थाना प्रभारी गगन वाजपेई, सिटी कोतवाली प्रभारी प्रणाली वैद्य भी मौके पर पहुंचे। सभी ने समझाइश देकर मामला को शांत कराया और प्रार्थना सभा में शामिल लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल कर उन्हें घर भेजा। सभी ग्रामीण सामुदायिक भवन में इकट्ठे होकर अजनी पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई।प्रार्थना सभा में शामिल लोगों से कहा कि वह दोबारा यहां ना आए।
सरपंच ने बताया कि आबादी पारा में बाहर से आए कुछ लोगों द्वारा इकट्ठा होकर प्रार्थना सभा किया जाता था जिसके बाद ग्रामीणों ने गुस्सा फूटा और प्रार्थना सभा कर रहे लोगों को पुलिस के सहयोग से बाहर किया गया।
डीएसपी केके बाजपेयी ने बताया कि ग्राम मुजगहन में तनाव होने से गांव का माहौल काफी बिगड़ गया था, जिसके बाद पुलिस की टीम पहुंचकर माहौल को शांत कराया, डीएसपी केके बाजपेयी ने यह भी बताया कि गांव के लोगों द्वारा शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।




0 टिप्पणियाँ