भूपेंद्र साहू
धमतरी। मामूली सी बात में नगरी क्षेत्र की गर्भवती महिला ने जहर खाकर न सिर्फ अपना जीवन समाप्त कर लिया बल्कि गर्भ में पल रहे बच्चे को भी खत्म कर दिया।नवविवाहिता होने की वजह से न्यायिक अधिकारी की मौजूदगी में बयान के बाद पोस्टमार्टम किया गया।
अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम तुमबहार थाना नगरी निवासी वेदबती ध्रुव 25 वर्ष पति संजय ध्रुव ने जहर सेवन कर खुदकुशी कर ली।महिला का विवाह डेढ़ साल पहले हुआ था और वह 6 माह के गर्भ से थी। बताया गया कि वेदबती गांव में संचालित स्व सहायता समूह की सदस्य थी। ससुर जलाल ध्रुव के कहने पर ननंद की शादी के लिए समूह से 4000 उठाई थी।
सोमवार की रात ससुर ने महिला को 4000रु देते हुए कहा कि इसे समूह में जमा करा देना। वेदवती ने कहा कि यह राशि मेरा है कह कर वह रख ली। ससुर ने दोबारा कहा कि राशि समूह का है उसे जमा कर देना। इससे महिला थोड़ा नाराज हो गई और एक कमरे में चली गई। पति भी अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। कुछ देर बाद पति संजय पत्नी के पास गया तो उसकी पत्नी वेदबती बैठे हुई थी और पास में ही कीटनाशक का डिब्बा पड़ा हुआ था।
पति ने तुरंत छोटे भाई को बुलाकर मोटरसाइकिल से नगरी अस्पताल लाया। जहां से स्थिति गंभीर होने पर 108 एंबुलेंस से रात 2:30 बजे जिला अस्पताल लाया। जहां इलाज के दौरान तड़के 4:30 बजे मौत हो गई। महिला 6 माह की गर्भवती थी। महिला के नवविवाहिता होने की वजह से न्यायिक जांच के बाद बयान लेते हुए महिला पुरुष डॉक्टरों की निगरानी में पोस्टमार्टम कराया गया।






0 टिप्पणियाँ