धमतरी। थाना मगरलोड को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम मेघा में क्रिकेट स्टेडियम के पास कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। तस्दीक व वैधानिक कार्यवाही हेतु स्टॉफ रवाना किये। मुखबीर के बताये अनुसार ग्राम मेघा में क्रिकेट स्टेडियम के पास दो अलग अलग जगह में 7 व्यक्ति गिरफ्तार किये गए।
कोमल राम साहू पिता रामा राम साहू उम्र 36 साल निवासी मेघा, गणेश कुमार डहरिया पिता संतोष डहरिया उम्र 23 साल निवासी मेघा, देवेन्द्र बंजारे पिता रामा राम बंजारे निवासी मेघा,रमेश लहरे पिता देवदास उम्र 38 साल निवासी मेघा,भानु उर्फ चंद्रभान बंजारे उम्र 26 साल निवासी पितईबंद थाना राजिम,झनेश्वर मांडे पिता फेरहा राम उम्र 29 वर्ष निवासी भेंड्री और रूपेश देवांगन पिता नीलकंठ उम्र 24 साल निवासी भेण्ड्री थाना मगरलोड को पकड़कर विधिवत तलाशी उपरांत आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 4200 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया गया। थाना मगरलोड में धारा 3(2) छग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मगरलोड उपनिरी. एल.एन. साव, सउनि. अजय बनारसी प्रआर.दीपक गौतम, विरेन्द्र चंद्राकर,जैतराम जोगी, आरक्षक गोविंदा घृतलहरे, नवीन टंडन, गजानंद साहू गोपाल चंद्राकर, विमल पटेल, संतोष दिनकर शामिल रहे।






0 टिप्पणियाँ