विधायक रंजना साहू ने कहा कब तक मिलता रहेगा आश्वासन
भूपेंद्र साहू
धमतरी।धमतरी की सड़कों की स्थिति इतनी जर्जर हो चुकी है कि लोग सड़कों में बने बड़े-बड़े गड्ढों में आए दिन हादसे का शिकार हो रहे हैं। जिसे लेकर अब प्रदर्शन भी शुरू हो चुका है। शनिवार को भाजयुमो द्वारा रत्नाबांधा चौक में चक्का जाम किया गया। जिसमें विधायक सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा लिखित आश्वासन के बाद ही चक्का जाम हटा। हालांकि इस दौरान आवश्यक सेवाओं के वाहनों को जाने दिया गया।
धमतरी की सड़कों में इतने गड्ढे हैं कि लोग अब गड्ढों में सड़क खोजने लगते हैं। हालांकि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा रिपेयरिंग शुरू कर दी गई है लेकिन अभी भी इतने बड़े-बड़े गड्ढे हैं कि आए दिन वाहन पलट रहे हैं और लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। शुक्रवार को अलग-अलग जगहों पर घटनाएं हुई। शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रत्नाबांधा चौक में लगभग 2 घंटे तक चक्का जाम किया गया। सरकार और संबंधित विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। इस दौरान स्कूल बस, एंबुलेंस एवं अन्य आवश्यक वाहनों को जाने दिया गया। ट्रैफिक को दूसरी तरफ डायवर्ट करने से ज्यादा परेशानी नहीं हुई।
विधायक ने कहा कि जब भी वह धरना प्रदर्शन में बैठती हैं दिखाने के लिए रिपेयरिंग शुरू कर दिया जाता है। विभाग हर बार यही बोलता है कि गड्ढों को रिपेयरिंग की जा रही है लेकिन अब तक ऐसा कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। बारिश के पहले उन्हें नहीं पता था कि सड़कें खराब है उस दौरान रिपेयरिंग किया जा सकता था। चक्का जाम को देखते हुए एडिशनल एसपी मधुलिका सिंह, एसडीएम विभोर अग्रवाल, एसडीओपी केके वाजपेई सहित सिटी कोतवाली, अर्जुनी, रुद्री के थाना प्रभारी के साथ पुलिस बल और संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
चक्का जाम के प्रदर्शन में विधायक के साथ कोषाध्यक्ष चेतन हिंदुजा, कार्यालय प्रभारी राजेश गोलछा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष कैलाश सोनकर,महामंत्री जय हिंदुजा, मंडल अध्यक्ष विजय साहू, गंगरेल मंडल अध्यक्ष उमेश साहू, ऋषभ देवांगन,अवनेंद्र साहू,डीपेंद्र साहू, महेंद्र खंडेलवाल,अज्जू देशलहरे, दमयंती गजेंद्र, श्यामा साहू, अखिलेश सोनकर, नीलेश लुनिया,राजीव सिन्हा,हेमंत चंद्राकर, डेनिस चंद्राकर, कपिल चौहान, पन्ना थवाईत, प्रकाश सिन्हा, बिशन निषाद,अभिषेक शर्मा, आशीष शर्मा, सूरज शर्मा ,रिकी गंगवानी, वीरेंद्र साहू, अमृत साहू, लक्ष्मण गौतम, अविनाश दुबे, ममता सिन्हा, जागेश्वरी साहू, पूर्णिमा बनपेला, रूपा नामदेव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
एएसपी द्वारा विधायक का बाँह पकड़ने से भड़के कार्यकर्ता
विधायक धरना में बैठी थी इसी दौरान अधिकारियों से बात करते समय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह विधायक का बांह पकड़कर उठाने लगी। जिसे देखते हुए कार्यकर्ता जमकर भड़क उठे। विधायक ने भी इस पर जमकर नाराजगी जाहिर की।इस दौरान जमकर नारेबाजी होते रही। विधायक एवं अन्य कार्यकर्ता पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े रहे। जब ईई द्वारा लिखित आश्वासन दिया गया तब जाकर के वहां से प्रदर्शन समाप्त हुआ।







0 टिप्पणियाँ