धमतरी। प्रार्थी कमल शर्मा पिता श्याम शर्मा उम्र 32 वर्ष साकिन गांधी चौक कुरूद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि केनाल रोड अंबेडकर भवन के अंदर से 9-10 जुलाई की रात में अज्ञात चोरों ने मोटर टुल्लू पंप चोरी की है।यदि तरह प्राथी देवेंद्र पटेल पिता प्रकाश पटेल उम्र 47 साल साकिन संजय नगर कुरूद ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके घर से पूजा रूम में रखे तांबा 4 नग चांदी का लक्ष्मी माता का मूर्ति दो गुल्लक में रखे नकदी रकम ₹18000 एक 0ppo कंपनी का मोबाइल 1 टिन सोया सनफ्लावर का तेल जुमला कीमती ₹34700चोरी कर ले गया है।
एक अन्य मामले में जागेश्वर लाल साहू पिता तुलाराम साहू उम्र 41 वर्ष साकिन डबरा पारा कुरूद ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि संजय नगर कुरूद किसान राइस मिल सोसाइटी तेजेश्वर चंद्राकर का गोदाम में अज्ञात आरोपी द्वारा बोरी सिलाई का मशीन कीमती ₹4000 ड्रिल मशीन कीमती ₹2000, टाइल्स कटर कीमती ₹2500 लोहे का राड काटने का मशीन कीमती ₹1700 जुमला कीमती ₹10200 चोरी कर ले गया। तीनों मामले में कुरूद थाना में धारा 457,380 भादवि के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में एसडीओपी.कुरूद कृष्ण कुमार पटेल के नेतृत्व में थाना प्रभारी कुरूद निरीक्षक दीपा केंवट ने प्रार्थी एवं गवाहों का कथन एवं घटना स्थल निरीक्षण किया। पुलिस की टीम गठित कर अलग अलग तरिके से आरोपी के पतासाजी की जा रही थी।
आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर करण सिंह ध्रुवंशी, दीनदयाल साहू द्वारा मोटर टुल्लू पंप चोरी करना एवं उक्त चोरी किये गये मोटर टुल्लू पंप को अटल आवास नहर किनारे कुरूद के पोकू देवार कबाडी को 1,000 रू० में बेचना एवं बिकी से प्राप्त रकम को 500-500रू० आपस में बांटना स्वीकार किया। चोरी में अपचारी बालक के भी शामिल होने की पुष्टि हुई।
आरोपियों करण सिंह ध्रुवंशी पिता स्व० नारायण सिंह ध्रुवंशी उम्र 19 वर्ष साकिन शांति नगर कुरूद,दिनदयाल साहू पिता नेमीचंद साहू उम्र 22 वर्ष साकिन शांति नगर कुरूद और पोकू देवार पिता स्व० सुखचंद देवार उम्र 33 वर्ष साकिन अटल आवास के पास कुरूद को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुरूद निरीक्षक दीपा केवट, सउनि सुरेश नंद, राजकुमार साहू,घनश्याम वर्मा, आरक्षक दीपक साहू,बलराम सिन्हा, किशोर देशमुख,महेश साहू शामिल रहे।






0 टिप्पणियाँ