NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

खुले में पशुओं को छोड़ने पर गोपालको पर होगी कार्यवाही, लगेगा जुर्माना

 


27 सदस्यों को टीम का किया गया है गठन


धमतरी।शहर की सड़कों में घूम रहे आवारा मवेशियों एवं पशु पालकों द्वारा खुले में छोड़े गए पशुओं पर कड़ी कार्यवाही कर  राहगीरों को राहत दिलाने कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने कड़ा निर्देश दिया है। जिसके पालन में आयुक्त विनय पोयाम ने 27 सदस्यों को टीम का गठन कर  मवेशियों को पकड़कर संबंधित पशु पालकों के खिलाफ कार्यवाही करने व आवारा पशुओं को गोठान में रखने निर्देश दिया है।

   गौरतलब है कि धमतरी निगम क्षेत्र अंतर्गत रोका छेका अभियान के तहत आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सुबह शाम योजनाबद्ध तरीके से नेशनल हाईवे स्टेट हाईवे सहित अन्य  सड़कों से पशुओं को पकड़ा जा रहा। निगम क्षेत्र में अवाारा घूमने वाले मवेशियों से किसी को परेशानी न हो इसे देखते हुए निगम की टीम सभी क्षेत्रों में तिथि वार आवारा पशुओं को पकड़ने अभियान चला रही है। अभियान के तहत आवारा पशुओं को पकड़ कर अर्जुनी गौठान भेजा जा रहा। 

   रोका छेका अभियान के तहत आवारा मवेशियों को पकड़ने टीम शहर में विभिन्न संसाधनों के साथ घूम-घूम कर आवारा मवेशी को पकड़ रहे हैं। काऊ केचर वाहन में मवेशियों को डालकर सीधे गौठान में छोड़ा जा रहा है।निगम की टीम मुख्य रूप से शहर के सभी मार्केट क्षेत्र तथा अंदरूनी क्षेत्र की सड़कों के किनारे घूमने वाले मवेशियों को टारगेट करते हुए नेशनल हाइवे, मार्केट,सार्वजनिक स्थान में बैठे आवारा मवेशियों को पकड़ रही है। 

खुले में छोड़ने पर होगी चलानी कार्यवाही

   आयुक्त विनय कुमार ने बताया कि रोका-छेका अभियान के तहत सड़कों पर बैठे मवेशियों को नगर पालिका निगम द्वारा हटाने की कार्रवाई की जा रही है। मवेशियों से दुर्घटना न हो इसको ध्यान में रखते हुए सड़कों से उन्हें हटाया जा रहा है।शहर की मुख्य सड़कों व आम रास्तों पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा लगे रहने से वाहन चालकों सहित राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

  गौ पलकों से खुले में गौमाता को ना छोड़ने की हिदायत देते हुए चलानी कार्यवाही करने का निर्देश राजस्व अधिकारी को दिया गया है,मवेशियों को पकड़ने के दौरान उन्हें चोट न लगे इसलिए निगम की टीम  काऊ केचर एवं रस्सी व आवश्यक संसाधन के साथ फिल्ड में पहुंच रहे है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ