नगर निगम के सहयोग से शहर के मार्गों को मवेशी मुक्त करने दिये गए निर्देश
धमतरी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर डीएसपी यातायात एमएस चंद्रा ने अधिकारियों की बैठक लेकर यातायत व्यवस्था में सुधार के आवश्यक निर्देश दिए गए।
आवारा मवेशियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने व मवेशी मुक्त मार्ग बनाने 27 जुलाई को आयोजित मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक लेकर निर्देश दिये थे जिसके परिपालन में यातायात अधिकारियों का बैठक लेकर आवारा मवेशियों को मार्ग से हटाने, मवेशियों के गले व सिंग में रेडियम बेल्ट व टेप लगने, बताया गया।
साथ ही शहर में यातायात व्यवस्था बनाने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दो पाहिया में तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट के वाहन चालन करने, नाबालिक द्वारा वाहन चालन करने, मालवाहक वाहन में यात्री परिवहन करने, शराब सेवन कर वाहन चालन करने, रॉन्ग साइड चलने, नो पार्किंग में वाहन खड़े करने, बिना लायसेंस के वाहन चालन करने, ओव्हर स्पीड से चलने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही करने के साथ अधिक से अधिक न्यायालय प्रकरण बनाकर न्यायालय पेश करने कहा गया। 15 अगस्त के पर्व के मद्देनजर पार्किंग स्थलों का चिन्हांकन कर यातायात व्यवस्थित करने निर्देशित किया गया है।
यातायात पुलिस ने मवेशियों मालिको से अपील की है कि अपने पालतु मवेशियों को खुला ना छोड़ें, मवेशियों को खुला छोड़ने पर मवेशिया मार्ग में आकर बैठती व घुमती है जिसे आमजनों को काफी परेशानी होने के साथ दुर्घटना होने की भी सम्भावना बनी रहती है। अच्छे नागरिक होने का परिचय देकर शहर मार्ग को मवेशी मुक्त करने में सहयोग करें।






0 टिप्पणियाँ