NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

नशे के लिए पैसा मांगा, नहीं देने पर बैंक कर्मी सहित दो लोगों पर किया चाकू से वार, दोनों आरोपी गिरफ्तार

 



भूपेंद्र साहू

धमतरी। शहर में चाकू बाजी की घटना दिनदहाड़े होने लगी है। लोग नशे की गिरफ्तार में ऐसे आ चुके हैं कि उन्हें पुलिस कार्रवाई का भी डर नहीं है। ऐसी ही घटना शुक्रवार 11 अगस्त के शाम लगभग 5:30 बजे सामने आई है। नेहरू गार्डन के सामने जिला अस्पताल रोड में दो युवकों ने दो लोगों को पैसा नहीं देने पर चाकू से घायल कर दिया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

एक्सीस बैंक धमतरी के एसोसिएट सेल्स मैनेजर भुजेन्द्र साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बैंक में सेल्स आफिसर के पद पर कार्य करने वाले रूपनारायण नागे बैंक के कार्य से कस्टमर से मिलने के लिए करीबन दोपहर 3 बजे निकला था।वह भी मेरे स्वास्थ खराब होने से शासकीय अस्पताल धमतरी जाने के लिए करीबन 5.45 बजे निकला था।


 नेहरू गार्डन के गेट के पास जिला अस्पताल धमतरी रोड में पहुचने पर उसी समय रूप नारायण नागे भागते हुए नेहरू गार्डन के गेट पास निकला था। उसी समय उसके पीछे पीछे दो व्यक्ति अपने हाथ में चाकू लेकर उसे तुम शराब पीने के लिए पैसा नहीं दे रहे हो कहकर गाली गलौज कर दौडा रहे थे। रूप नारायण नागे नेहरू गार्डन गेट के बाहर पहुचने पर उक्त दोनो व्यक्तियो ने अपने हाथो में रखे तेज धारदार चाकु से जान से मारने धमकी देते हुए उनके बाये पैर के जांघ एवं कुल्हे पास को मारकर चोट पहुचाया है, जिससे खून निकलने लगा।


 आसपास के लोग उनके पास जाने पर उक्त व्यक्तियो ने रूप नारायण नागे को छोडकर गार्डन में उपस्थित जितेश पटेल निवासी पोटियाडीह के पास जाकर उससे गाली गलौज कर शराब पीने के लिए पैसा मांगने लगा।उनके द्वारा भी पैसा देने से मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए अपने हाथो में रखे चाकु से दोनो व्यक्तियो ने जितेश पटेल के दाहिने पैर के जांघ के पास को मारकर चोट पहुचाया है।  आसपास के लोगो से पूछताछ करने पर उनका नाम आनंद मसीह निवासी रामसागर पारा एवं नंदकुमार साहू उर्फ चिरकुट निवासी अटल आवास विवकानंद कालोनी धमतरी का रहने वाला बताये। रूप नारायण नागे को उपचार हेतू खालसा नर्सिंग होम में और जितेश पटेल को शासकीय जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराये है।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को धर दबोचा। दोनों के खिलाफ धारा 294,323, 337,34,506  के तहत कार्रवाई की गई।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ