NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

एनडीआरएफ ने बताए आपदा से बचाव के तरीके, डीपीएस में वर्कशॅाप का आयोजन

 


6वी से 12 वी तक के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

धमतरी।देहली पब्लिक स्कूल धमतरी में शुक्रवार को आपदा प्रबंधन प्रधिकरण के सहयोग से एक दिवसीय आपदा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान एन.डी.आर.एफ बटालियन के जवानों ने विद्यार्थी एवं शिक्षकों सहित आपातकाल में आपदा से निपटने के गुर सिखाए।

एन.डी.आर.एफ दल के निरीक्षक प्रशांत कुमार के अगुवाई में जवानों ने दुर्घटना के समय रक्तस्राव को रोकना, घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार देन, ह्रदयघात रोगी को तत्काल आक्सीजन यानी सी.पी.आर देने के साथ- साथ भूकंप, बाढ़, अन्य महामारी से बचाव के उपाय बताए।


 एन.डी.आर.एफ. इस्पेक्टर प्रशांत  कुमार ने आपदा के समय जहां तक हो सके बिना तकनीकि परामर्श के किसी भी चीज से निकलने के सुरक्षात्मक उपाय बताए। इसी दौरान छात्रों को भावात्मक और सुरक्षात्मक पहलुओं के बारे में जागरूक किया गया। प्राथमिक उपचार का सामान्य परीक्षण विद्यार्थियों को दिया गया। इसके अलावा विद्यार्थियों और प्राध्यापकों को सी.पी.आर. प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।


 आरक्षक चंदन सिंह ने खुली चोट, बंद चोट, रक्तस्राव को रोकना,ड्रेसिंग करना घायल व्यक्ति को एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाना बाढ़ आने पर लोगो को पानी में डुबने से कैसे बचाया जाय बाढ़ आने पर  कौन कौन सी सावधानियों बरतनी चाहिए उन्होने जिंदगी बचाने के लिए लाइफ जैकेट का जुगाड़ भी सिखाया।


 यह सम्पूर्ण कर्याक्रम डयरेक्टर धीरज अग्रवाल,निधि अग्रवाल के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस दौरान प्राचार्य दिलीप कुमार दत्ता, प्रबंधक शेैलेष बाजपेयी, समन्वयक सतप्रीत सिंग धंजल, रेाहित कुमार इसके अलावा समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ