भूपेंद्र साहू
धमतरी।पांचवे सावन सोमवार में कांवरियों का उत्साह देखते ही बन पड़ा। बोल बम कांवरिया संघ के द्वारा कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में कांवरिया शामिल हुए। इसके अलावा धमतरी अंचल के ग्रामीण क्षेत्रों से भी श्रद्धालु रुद्रेश्वर मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न संस्थाओं एवं लोगों द्वारा प्रसादी, नाश्ता, चाय की व्यवस्था की जाती है। ऐसे ही कुछ युवाओं के द्वारा पांचवें सावन सोमवार में पुड़ी, सब्जी, खीर के रूप में प्रसादी की व्यवस्था की गई थी। जिसमें मंदिर से निकलने के बाद श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण कर आगे बढ़ते चले गए। जिन युवाओं के द्वारा यह प्रसादी की व्यवस्था की गई थी उसमें प्रमुख रूप से सोमेश राठौर,सिद्धार्थ साहू, हर्ष राठौर, कृष्णा सोनकर, चित्रांश वर्मा, सौरभ राव, मानव कृदत, नवजीत गुप्ता, विश्वजीत गुप्ता, सौरभ नागवानी, उज्जवल खापर्डे, प्रज्वल नामदेव,अमोक दीवान, कुणाल घोरपड़े,विवेक यादव, पिकेश, पप्पू, राम पवार और गुरु पवार प्रमुख रूप से थे।


0 टिप्पणियाँ