NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Breaking:10 साल के मासूम बेटे की हत्या कर कुएं में कूद गई मां, दोनों का शव मिलने से फैली सनसनी

 



धमतरी।नगरी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहाँ माँ और बेटे का शव मिला है। जिसे लेकर इलाके में सनसनी फैल गयी है। प्रथम दृष्ट्या में बेटे की हत्या कर मां का कूदना प्रतीत होना बताया जा रहा है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले में आगे की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना जिले के नगरी का बताया जा रहा है। वार्ड क्रमांक 15 बाजार पारा में घर के कमरे में 10 वर्षीय बेटे हिमांशु का शव मिला है। घर के पास कुंए में माँ लता साहू 45 वर्ष का शव मिला है। जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

घटना 11 अगस्त की रात बताई जा रही है।किन परिस्तिथियों में हुई ये घटना हुई है अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि महिला की एक बेटी भी है जो अपने नाना नानी के घर में रहकर पढ़ाई करती है। इधर मामले की सूचना मिलते ही नगरी पुलिस मौके पर पहुँचकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। महिला का पति पेशे से ड्राइवर है जो बाहर रहता है।

 इस संबंध में एसडीओ पी नगरी मयंक रणसिंह ने बताया कि नगरी के वार्ड क्रमांक 15 में 10 साल की मासूम और उसकी मां की लाश मिली है। प्रथम दृष्टया में महिला का बेटे की हत्या कर कुएं में कूदना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पति पेशे से ड्राइवर है और उस वक्त गरियाबंद में था।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ