NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

नगर निगम स्कूल में खेल महोत्सव और बाल मेला में दिखा उत्साह

 

 


लजीज़ व्यंजनों का छात्रों ने लगाया स्टाल


भूपेन्द्र साहू

धमतरी। शीतकालीन अवकाश शुरू होने के पहले नत्थूजी जगताप नगर निगम स्कूल में खेल एवं बाल मेला का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। बाल मेला में एक से बढक़र एक व्यंजन रखे गये थे। जिसका लुत्फ उठाया। 

22 व 23 दिसंबर को क्रीड़ा उत्सव व बाल मेला का आयोजन किया गया। शनिवार को बाल मेला में 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों द्वारा 12 स्टाल लगाये गये थे। जिसमें कक्षा शिक्षक के साथ प्रभारी भी जुटे हुए थे। व्यंजन का चुनाव विद्यार्थियों ने ही किया। विद्यार्थियों के लिए टोकन की व्यवस्था की गई थी। जो लगे स्टाल में पहुंचकर व्यंजन का स्वाद चखा।

 लगाये गये स्टाल में दाबेली, भेल, चायनिज पकोड़ा, गुपचुच, गुलाब जामुन, पुलाव, पाश्ता, चना चाट, पोहा चना, चना, पुड़ी, हलवा, मोमोस, फूड कस्टर्ड, फ्रेंच फ्राईज आदि व्यंजन थे। शिक्षक हरीश सिन्हा ने बताया कि खेल को 4 हाऊस में बांटा गया। कबड्डी, रस्साकसी, गोला फेंक, रिले दौड़ आदि रखा गया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाना था। ज्यादातर ऐसा आयोजन निजी स्कूलों में होता है। जिसे शासकीय स्कूल में भी किया गया।


 प्राचार्य के.एल. पटेल ने बताया कि आत्मनिर्भरता का पाठ सिखाने के उद्देश्य से बाल मेला का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थी प्रबंधन, लाभ हानि को समझते हैं। शिक्षक अशोक सिन्हा ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के तहत यह आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षक अन्नपूर्णा सिन्हा, भारती जगताप, टीएल ध्रुव, अमरजीत बेदी, गिरिश गजपाल, संतोष अग्रवाल, दिव्या नाहटा, बबीता साहू, रीना धालेन्द्र, रीना साहू, ई कुरैशी, सौरभ सेन, राहुल चौरे, निधी साहू, रागिनी चौहान, यशवंत साहू, देव सिन्हा आदि मौजूद थे। 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ