निगम और पर्यावरण के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मिलकर की कार्रवाई
धमतरी। प्रतिबंधित प्लास्टिक और पॉलीथिन के खिलाफ शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने बाजार क्षेत्रों और दुकानों में दबिश दी। इस दौरान टीम ने 350 से अधिक किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन तथा सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया। दुकानदारो के खिलाफ चलानी कार्यवाही करते हुए अलग-अलग दुकानों से तकरीबन 5000 रुपए से अधिक की जुर्माना राशि की वसूली की गई।
आयुक्त विनय कुमार के निर्देश पर उपायुक्त पीसी सार्वा के नेतृत्व में टीम ने दोपहर 12 बजे के बाद रेड की। उनके साथ रायपुर पर्यावरण विभाग से आए के सी साहू व श्री तिवारी भी शामिल थे। टीम ने आमापारा, बस्टैंड, गोलबाजार, राम बाग बाजार, रत्नाबंधा, मकई चौक सहित अन्य स्थानो में संचालित विभिन्न दुकानों में छापा मारा।विक्रेता के यहां से करीब 350 से अधिक किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन, डिस्पोजल आदि बरामद किया। नगर निगम ने उसे कब्जे में लेकर दुकानदार के खिलाफ चालान भी काटा। साथ ही आयुक्त विनय कुमार ने जप्त किए गए सामग्रियों को तत्काल नष्ट करने का निर्देश दिया है।
उपायुक्त पीसी सार्वा ने बताया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक और पॉलीथिन के इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए नगर निगम की टीम सतर्क है। आगे भी जागरूकता अभियान चलाते हुए कार्यवाही जारी रहेगा। पर्यावरण वैज्ञानिक केसी साहू ने बताया कि पर्यावरण और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई महीने में एक दिन की जानी है इसी के तहत यह कार्यवाही की गई है आगे भी लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।आज की कार्यवाही में उप अभियंता कामता प्रसाद नागेंद्र, सहायक राजस्व निरीक्षक दीपक पांडे, शशांक मिश्रा, श्यामू सोना, संकेत गुप्ता गोविंद पात्रे, धनेश सिन्हा आदि मौजूद रहे। निगम ने सभी व्यापारियों से अपील कर कहा है कि सिंगल यूज प्लास्टिक और प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग, विक्रय और क्रय न करे और ग्राहकों को भी इस संबंध में जानकारी देकर निगम का सहयोग करे।




0 टिप्पणियाँ