NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

पं रविशंकर विश्वविद्यालय कराटे चयन समिति के अशोक सिन्हा सदस्य नियुक्त



भूपेन्द्र साहू

धमतरी।पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के लिए कराटे चयन करने के लिए कुलपति ने 3 लोगों को चयन समिति का सदस्य नियुक्त किया है। जिसमें अशोक सिन्हा, कराटे विशेषज्ञ, धमतरी,नीरज शुक्ला, कराटे विशेषज्ञ, रायपुर और विनोद उपाध्याय, कराटे विशेषज्ञ, रायपुर शामिल हैं।सभी सदस्य  8 जनवरी से शुरू होने वाले सभी मैचों में भाग लेंगे। 


अशोक सिन्हा ने बताया कि गर्ल्स कॉलेज धमतरी ने यूनिवर्सिटी टीम का चयन किया जाएगा। जिसमें पहचान पत्र, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी परीक्षा की सत्यापित फोटोकॉपी, विश्वविद्यालय परीक्षा की सभी मार्कशीट की प्रतियां, वर्तमान वर्ष की प्रवेश शुल्क रसीद और उच्च शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित पात्रता प्रोफार्मा के साथ खिलाड़ियों की सूची जमा करेंगे। उन्होंने बताया कि गर्ल्स कॉलेज में संभाग स्तर के सभी कॉलेज के महिला पुरुष खिलाड़ी शामिल होंगे। यहां से सभी खिलाड़ी इंटर यूनिवर्सिटी खेलने चंडीगढ़ जाएंगे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ